मुहावरें

निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए

शेखी बघारना – स्वयं अपनी प्रशंसा करना।
वाक्य: दुनिया में कुछ लोगों को शेखी बघारने में ही आनंद आता है

निजात पाना – मुक्ति पाना।
वाक्य: स्वार्थी लोगों से रमेश ने जल्द ही निजात पा लिया।

मुँह लाल होना – क्रोधित होना
वाक्य: रतन की बातें सुनकर अब्दुल का मुँह लाल हो गया।

दाद देना – प्रशंसा करना
वाक्य: अमर ने अपने मित्र अकबर की ईमानदारी की दाद दी।

कलेजे में हूक उठना – मन में वेदना उत्पन्न होना।
वाक्य: फुटपाथ पर बेसहारा लोगों की बुरी हालत देखकर मेरे कलेजे में हूक उठने लगी।

ठेस लगना – दुखी होना।
वाक्य: जब शिवम ने मदद करने से मना कर दिया तो राजू को ठेस लगी।

निछावर करना – अर्पण करना।
वाक्य: सैनिक अपने प्राण को भारतमाता पर निछावर कर देते हैं।

गला फाड़ना – शोर करना / चिल्लाना।
वाक्य: छोटे बच्चों को डाँटने पर वे गला फाड़ने लगते हैं।

अधोरेखांकित वाक्यांशों के लिए कोष्ठक में दिए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए:

प्रश्न क्रमांक 6
अधोरेखांकित वाक्यांशों के लिए कोष्ठक में दिए मुहावरों में से उचित मुहावरे का चयन करके वाक्य फिर से लिखिए:
1.
(टाँग अड़ाना, काँप उठना)
(१) अपने पाँव के पास साँप देखकर चुन्नी भयभीत हो गई |
(२) बुरे लोग दूसरों के काम में हमेशा बाधा डालते हैं |
उत्तर:
(१) अपने पाँव के पास साँप देखकर चुन्नी काँप उठी |
(२) बुरे लोग दूसरों के काम में हमेशा टाँग अड़ाते हैं |

2.
(चूँ न करना, पसीना बहाना, इज्जत उतारना, मुँह खोलना)
(१) लालच में आकर गलत फैसला करने वाले सरपंच को अपमानित किया गया |
(२) चाकू से उँगली कटने पर भी रमन एकदम शांत रहा |
(३) बढ़ई अपने परिवार का पेट भरने के लिए बहुत मेहनत करता है |
(४) थोड़ी देर के बाद मासूम ने कुछ कहा |

उत्तर:
(१) लालच में आकर गलत फैसला करने वाले सरपंच की इज्जत उतारी गई |
(२) चाकू से उँगली कटने पर भी रमन चूँ न किया |
(३) बढ़ई अपने परिवार का पेट भरने के लिए पसीना बहाता है |
(४) थोड़ी देर के बाद मासूम ने मुँह खोला |

3.
(जी छोटा करना, दम मारना, सिर चढ़ाना, मुँह लाल होना)
(१) अर्जुन ने अपने भाई को बहुत महत्व दिया है |
(२) छोटे भाई के हाथ से कप टूट जाने पर मीना क्रोधित हो गई |
(३) दिनभर कड़ी मेहनत के बाद कदम ने आराम किया |
(४) प्रतियोगिता में हारने के बाद आमीना निराश हो गई |
उत्तर:
(१) अर्जुन ने अपने भाई को सिर चढ़ा लिया है |
(२) छोटे भाई के हाथ से कप टूट जाने पर मीना का मुँह लाल हो गया |
(३) दिनभर कड़ी मेहनत के बाद कदम ने दम मारा |
(४) प्रतियोगिता में हारने के बाद आमीना जी छोटा कर ली |

निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए

प्रश्न क्रमांक 6
निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए
(1) कोरा जवाब देना
(2) गला भर आना
(3) तैश में आना
(4) मुँह मारना
(5) जेब ढीली होना
(6) दो चार होना
(7) निजात पाना
(8) मन तरंगायित होना
(9) दाद देना
(10) बोलबाला होना
(11) सीना तान कर खड़े रहना

उत्तर:
कोरा जवाब देना – साफ मना करना
वाक्य: बुरे समय में अक्सर मित्र भी कोरा जवाब दे देते हैं |

गला भर आना – आवाज भर आना
वाक्य: अपने जिगर के टुकड़े को कई सालों के बाद देखकर चुनिया का गला भर आया |

तैश में आना – आवेश में आना
वाक्य: अर्जुन की चुनौती सुनकर रंजन तैश में आ गया |

मुँह मारना – जल्दी-जल्दी खाना
वाक्य: दो दिनों से भूखा भिखारी भोजन देखकर मुँह मारने लगा |

जेब ढीली होना – जेब खाली होना
वाक्य: जन्मदिन के छोटे से आयोजन में रमा की जेब ढीली हो गई |

दो चार होना – जूझना
वाक्य: मनुष्य जीवन में अनगिनत समस्याओं से दो चार होता है |

निजात पाना – मुक्ति पाना
वाक्य: कर्मयोगी अपनी समस्याओं से जल्द ही निजात पा लेते हैं |

मन तरंगायित होना – मन उमंग से भरना
वाक्य: आसमान में रंग-बिरंगा इंद्रधनुष देखकर अनन्या का मन तरंगायित हो उठा |

दाद देना – प्रशंसा करना
वाक्य: दौड़ प्रतियोगिता जीतने पर मयंक के परिवार वालों ने दाद दी |

बोलबाला होना – प्रभाव होना
वाक्य: बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा किए गए कार्यों का हर तरफ बोलबाला है |

सीना तान कर खड़े रहना – निर्भय होकर खड़े रहना
वाक्य: दुश्मनों से लड़ने के लिए हमारे भारतीय सैनिक हमेशा सीना तान कर खड़े रहते हैं |

error: Content is protected !!